Search

 
 
 

धनबाद : होली के दौरान अलग-अलग हादसों में 10 लोगों की मौत

 

डूबने से 3 व सड़क दुर्घटनाओं में गई 7 की जान

Dhanbad : धनबाद कोयलांचल में वैसे तो होली का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया. लेकिन अलग-अलग हादसों में दो दिनों में 10 लोगों की मौत हो गई. इनमें तीन मौतें नदी, कुएं और तालाब में डूबने से हुई हैं. जबकि सात लोगों की मौत सड़क हादसों हुई है. अधिकांश मामलों में मौत का कारण नशा बताया जा रहा है. मृतकों में एक महिला भी शामिल है. सिंदरी के डोमगढ़ निवासी युवक संजय बाउरी दोस्तों के साथ होली खेलने सिंदरी आया था. इसी क्रम में डोमगढ़ में दोस्तों के साथ नहाने चला गया. नशे की हालत में होने की वजह से गहरे पानी में डूब गया. उसे डूबता देखकर कई लोगों ने पानी में उतर उसे बाहर खींचा, अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसी तरह तेलीपाड़ा निवासी राकेश कुमार मोदक की जान पंपू तालाब में डूबने से हो गई. राकेश के भाई मुकेश ने पुलिस को बताया कि भाई को उसका दोस्त विशाल बुलाकर होली खेलने के लिए ले गया था. बाद में खबर मिली कि नशे के कारण राकेश पंपू तालाब में डूब गया है. इसी तरह बाघमारा में 60 साल के मोनिरका यादव की मौत स्थानीय तालाब में डूबने से हो गई. पेयजल विभाग के कर्मचारी भीम बहादुर की मौत ढांगी मोड़ में सड़क दुर्घटना में हो गई. स्टील गेट के समीप पीएमसीएच की पानी टंकी में उसकी तैनाती थी. रविवार को दिन में वह अपनी बाइक से जा रहा था, तभी एक वाहन की चपेट में आ गया. एक अन्य घटना में झारूडीह निवासी एमआर महेश कुमार गुप्ता धैया में सड़क हादसे में जख्मी हो गए थे. उन्हें बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. निरसा के जहांगीर अंसारी व चिरकुंडा के गोपाल प्रसाद की भी सड़क हादसे में जान चली गई. जोडापोखर में रवि प्रकाश नामक युवक वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई. धनबाद माडा कालोनी के रहने वाले रवि कुमार गुप्ता की सड़क हादसे में मौत हो गई. वहीं पाकुड़ में सड़क हादसे में जख्मी महिला पावर्ती देवी की एसएनएमएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-hoodlums-riot-in-kumardhubi-shopkeeper-attacked-with-knife-2-news-including/">धनबाद

: कुमारधुबी में हुड़दंगियों का उत्पात, दुकानदार पर चाकू से किया हमला समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही