Search

 
 
 

धनबाद :  36 वें राष्ट्रीय खेलों में योगासन स्पर्धा में झारखंड के 10 खिलाड़ियों का हुआ चयन

 
Dhanbad : गुजरात में 7 से 10 अक्टूबर तक आयोजित होने जा रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों के योगासान स्पर्धा में झारखंड के दस खिलाड़ियों ने जगह बनाई है. योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के सचिव विपिन कुमार पांडे ने धनबाद में मीडिया को इसकी जानकारी दी. उन्होनें बताया कि 36वें राष्ट्रीय खेलों में पहली बार योगासन स्पर्धा को शामिल किया गया है. और पहले ही मौके में झारखंड से एक साथ दस खिलाड़ियों का चयन होना बड़ी उपलब्धि है. बालक और बालिका दोनों वर्गों में पांच-पांच खिलाड़ियों ने जगह बनाई है. राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में परफॉर्मेंस बना आधार खिलाड़ियों का चयन नेशनल योगासना स्पोर्ट्स फेडरेशन की तरफ़ से गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित द्वितीय राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में परफॉर्मेंस के आधार पर हुआ है. प्रतियोगिता में झारखंड की दोनों टीमें आर्टिस्टिक योगा ग्रुप वर्ग में पांचवें स्थान पर रही थी. विपिन कुमार पांडे ने कहा कि 36वें राष्ट्रीय खेलों में योगासन स्पर्धा में झारखंड की टीम मेडल टैली में ज़रूर खड़ी रहेगी. बच्चों के परफॉर्मेंस से पदक की दावेदारी मजबूत दिखती है. बच्चों के इस चयन पर योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के संरक्षक छवि विरमानी, अध्यक्ष संजय सिंह, वरीय उपाध्यक्ष अंशु सरकार, कोषाध्यक्ष मनोज तिवारी, रवि निवार, सुधा झा, सपना झा, रानी सिंह, आरती झा, उमेश राम, ललित केजरीवाल और तमाम जिला इकाइयों के सदस्यों ने बधाई दी. यह">https://lagatar.in/dhanbad-national-lok-adalat-in-civil-court-on-august-13-meeting-of-departments-with-parties-continues/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : 13 अगस्त को सिविल कोर्ट में नेशनल लोक अदालत, पक्षकारों के साथ विभागों की बैठक ज़ारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही