Search

 
 
 

धनबाद : गलफरबाड़ी में हार्डवेयर दुकान से चोरी का 10 टन लोहा छड़ बरामद

 

दुकानदार को गिरफ्तार कर ले गई बंगाल पुलिस

Maithon : धनबाद जिले के गलफरबाड़ी ओपी से कुछ दूरी पर जीटी रोड किनारे स्थित  हार्डवेयर दुकान से पुलिस ने 14 अगस्त को चोरी का 10 टन लोहे का छड़ बरामद किया. यह  छापेमारी पश्चिम बंगाल की दुर्गापुर पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से की. दुकान संचालक मोहित अग्रवाल को गिरफ्तार कर बंगाल पुलिस साथ ले गई. दुर्गापुर पुलिस के एसआई जी अदाक ने बताया कि तीन माह पहले लोहे का छड़ लदा एक ट्रक गायब हो गया था. ट्रक चालक ने दो-तीन जगहों पर छड़ को बेचा था. पकड़े गए चालक की निशानदेही पर गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र के जीटी रोड किनारे स्थित हार्डवेयर दुकान में छापेमारी की गयी,जहां से 10 टन छड़ बरामद किया गया. एसआई ने बताया कि दुर्गापुर के अंगदपुर स्थित श्याम स्टील से 25 टन लोहे का छड़ लोड कर ट्रक त्रिपुरा के लिए चला था. लेकिन ट्रक चालक सह मालिक कुल्टी (बंगाल) निवासी मो. अमजद ने रास्ते में ही छड़ और बाद में ट्रक बेचकर फरार हो गया. पुलिस से बचने के लिए वह हाइवे किनारे ढाबे और होटलों में छिपता रहा. ट्रांसपोर्टर ने दुर्गापुर और त्रिपुरा के बीच पड़ने वाले सभी ढाबा व होटल संचालकों को मामले की जानकारी दे दी थी. आखिरकार ट्रांसपोर्टर को खबर मिली कि ट्रक चालक सह मालिक अमजद बगोदर एक एक ढाबे में बैठा है. ट्रांसपोर्टर की सूचना पर दुर्गापुर पुलिस छापेमारी कर उसे पकड़ लिया. पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हुआ. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jharkhand-bar-council-sought-report-from-the-association/">धनबाद

: झारखंड बार काउंसिल ने ऐसोसिएशन से मांगी रिपोर्ट  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही