Search

 
 
 

धनबाद: बिजली तार की चपेट में आ कर 10 वर्षीय बालक की मौत

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जोरापोखर थाना क्षेत्र के जेलगोड़ा 16 नम्बर निवासी पेलोडर ऑपरेटर आरिफ अंसारी के 10 वर्षीय पुत्र फरहान की मौत 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आकर हो गई. परिजनों ने बताया कि 11 अक्टूबर की शाम में फरहान घर की छत पर खेल रहा था. खेल खेल में उसने पाइप पकड़ ली.  पाइप 11 हजार वोल्ट के तार से सटी हुई है. पाइप छूते ही फरहान करंट से झुलस गया. घायलावस्था में उसे दुर्गापुर मिशन अस्पताल ले जाया गया. परंतु इलाज के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका. मंगलवार 11 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई. परिजनों ने कहा कि छत के ऊपर से बीसीसीएल के लिए बिजली का तार गुजरा है.  कई बार लोदना एरिया महाप्रबंधक को हटाने के लिए आवेदन दिया गया. परन्तु तार नहीं हटाया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही