Search

धनबाद : करमाटांड़ में भोक्ता मेला में गुपचुप खाने से 100 लोग बीमार, मची चीख-पुकार

Dhanbad : बलियापुर थाना क्षेत्र के करमाटांड़ पंचायत में भोक्ता मेले में विषाक्त गुपचुप और चाट खाने के बाद लगभग 100 से अधिक बच्चे व महिलाओं की तबीयत खराब हो गयी. इसके बाद मेले में कोहराम मच गया. बच्चों की बिगड़ती स्थिति को देखकर परिजन आनन-फानन में सभी को धनबाद के एएनएमएमसीएच लेकर पहुंचे. जहां इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टरों द्वारा तत्काल बच्चों का इलाज शुरू किया गया. बच्चों और बुजुर्गों की संख्या अधिक होने के कारण कई बच्चों को जमीन पर ही सुला कर तत्काल इलाज शुरू किया गया. तो कई बच्चों के परिजनों ने सलाईन की बोतल हाथ में पकड़ इलाज कराने में जुटे रहे. फिलहाल इस घटना में तमाम बच्चे व मरीजों की स्थिति सामान्य बतायी जा रही है. (पढ़ें, भाकपा">https://lagatar.in/cpi-maoist-organization-called-two-day-bihar-jharkhand-bandh-protesting-the-killing-of-five-naxalites/">भाकपा

माओवादी संगठन ने दो दिवसीय झारखंड-बिहार बंद बुलाया, पांच इनामी नक्सलियों के मारे जाने का विरोध)

मौके पर फरार हो गया विषाक्त गुपचुप और चाट वाला

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/WhatsApp-Image-2023-04-20-at-6.44.48-AM.jpeg"

alt="" width="1280" height="720" /> मौके पर मौजूद परिजन चैतू प्रसाद महतो ने बताया कि करमाटांड़ पंचायत में बुधवार को भोक्ता मेला का आयोजन किया गया था, जहां मेला देखने के लिए भारी संख्या में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं पहुंची थी. उन्होंने बताया कि मेले में 3 चार्ट और गुपचुप के ठेले लगाये गये थे. इन तीनों ठेले में से एक ठेले में विषाक्त चाट व गुपचुप था. मेले में मौजूद जिन-जिन बच्चों, महिलाओं और पुरुषों ने उस ठेले से गुपचुप-चाट का सेवन किया, उन सभी की घंटे भर में स्थिति बिगड़ने लगी. मेले में ही सभी को उल्टी होने लगी. जिससे अचानक मेले में अफरा-तफरी मच गयी. वहां चीख-पुकार मचने लगी. उन्होंने बताया कि जिस ठेले में विषाक्त गुपचुप और चाट लगाया था, वह मौके से फरार हो गया. उसे ढूंढकर प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की जायेगी.

प्रत्यक्षदर्शियों की जुबानी, आंखों देखी कहानी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Untitled-337.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मेले में मौजूद प्रत्यक्षदर्शी रेखा कुमारी ने बताया कि चाट खाने के आधा घंटे के बाद एक-एक कर सभी लोगों को उल्‍टी और पेट में दर्द होने लगा. आंखों के आगे अंधेरा छा गया, समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर हो क्या रहा है. वहीं लखी कुमार किस्कू को भी चाट और गुपचुप खाने के थोड़ी देर बाद उल्‍टी होने लगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/WhatsApp-Image-2023-04-20-at-6.44.49-AM-1.jpeg"

alt="" width="1280" height="720" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/WhatsApp-Image-2023-04-20-at-6.44.49-AM.jpeg"

alt="" width="1280" height="720" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/WhatsApp-Image-2023-04-20-at-6.44.50-AM.jpeg"

alt="" width="1280" height="720" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp