Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मायुमं के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 100 लोगो ने कराई अपनी जांच

Advertisement
Advertisement
रांची से आये डॉ.योगेश जैन, डॉ.रोहित कुमार और डॉ.गुंजेश सिंह ने की लोगों की जांच
Dhanbad : मारवाड़ी युवा मंच धनबाद शाखा और भगवान महावीर मेडिका हॉस्पिटल रांची की संयुक्त पहल पर गुरुवार 20 जुलाई को पुराना बाजार स्थित मारवाड़ी युवा मंच भवन में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें हृदय रोग, सांस रोग, छाती रोग व कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लोगों की निःशुल्क जांच की. सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलने वाले इस शिविर में रांची से आये डॉ.योगेश जैन, डॉ.रोहित कुमार और डॉ.गुंजेश सिंह ने शहरी और ग्रामीण इलाकों से आये लगभग 100 मरीजों की जांच की. डॉक्टरों की सलाह पर कई मरीज़ो की ईसीजी और पीएफटी की भी जांच की गई. इस दौरान मारवाड़ी युवा मंच धनबाद शाखा के अध्यक्ष सुनील सोनी ने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच हमेशा आम जनों की सेवा में तत्पर रहता है. इसी सेवा भाव को आगे बढ़ाते हुए गुरुवार को गरीब मरीजों के लिए निःशुल्क स्वास्थ शिविर लगाया गया. शिविर को सफल बनाने में राहुल अग्रवाल, अमित भिवानी वाला, प्रदीप अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, विवेक कासिया, विनीत खेतान, पीयूष केरिया और आनंद खराकिया उपस्थित रहे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-workers-chakka-jam-movement-ends-on-sixth-day-talk-on-increment-of-2-thousand/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : छठा दिन मजदूरों का चक्का जाम आंदोलन खत्म, 2 हज़ार की वेतन वृद्धि पर बनी बात [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही