Search

 
 
 

धनबाद : महुदा इंटर महाविद्यालय का शत-प्रतिशत रिजल्ट

 
Mahuda : जैक बोर्ड की ओर से जारी इंटरमीडिएट के रिजल्ट में महुदा इंटर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा. विज्ञान संकाय में 133 विद्र्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें 32 प्रथम श्रेणी, 35 द्वितीय श्रेणी व 66 छात्र-छात्राए तृतीय श्रेणी में सफल हुए. पांच छात्र-छात्राओं ने बेहतर अंक प्राप्त किया, जिनमें सोनू कुमार 81 प्रतिशत, रितुराज पासवान 80 प्रतिशत, मो.अबुबकर अजिज 77 प्रतिशत, अमीत कुमार 72 प्रतिशत तथा शशि कुमार यादव 71 प्रतिशत अंग से सफल हुए हैं. वाणिज्य संकाय में 22 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी. इनमें 14 प्रथम श्रेणी, 6 द्वितीय श्रेणी व  2 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में सफल हुए. महाविद्यालय में सबसे बेहतर अंक पाने वाले पांच छात्र-छात्राओं में कुमारी लखी महतो 72.48 प्रतिशत, खुशी कुमारी 72.40 प्रतिशत, राम कुमार राय 71.40, श्रुति कुमारी व सानिया नाज 71 प्रतिशत शामिल हैं. वहीं कला संकाय में 339 छात्र-छात्राए शामिल हुए, जिनमें प्रथम श्रेणी से 104, द्वितीय श्रेणी से 215 तथा तृतीय श्रेणी से 14 परीक्षार्थी पास हुए. बेहतर अंक प्राप्त करने वाले पांच परीक्षार्थियों में प्रिंसेस कुमारी 76 प्रतिशत, तुलसी कुमारी 72.8 प्रतिशत, नगमा शाहीन 72 प्रतिशत, खुशबू कुमारी 71 प्रतिशत तथा नेहा कुमारी 70.6 प्रतिशत शामिल हैं. महाविद्यालय के सचिव दीपनारायण शर्मा, प्राचार्य सिकंदर रवानी व श्यामलाल महतो ने सफल छात्र-छात्राओं शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

रवि महतो उच्च विद्यालय का भी शानदार प्रदर्शन

 रवि महतो स्मारक उच्च विद्यालय महुदा के छात्र-छात्राओं का 12वीं की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन रहा. विज्ञान संकाय में कुल 44 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी. इनमें प्रथम श्रेणी में 35, द्वितीय श्रेणी में छह तथा तृतीय श्रेणी में तीन बच्चे सफल हुए. वाणिज्य संंकाय में 16 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें 15 प्रथम श्रेणी से व एक द्वितीय श्रेणी से सफल हुए. वहीं कला संकाय में 32 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिनमें 25 प्रथम श्रेणी से व 7 द्वितीय श्रेणी से पास हुए. विद्यालय के प्रशासक मधुसूदन महतो ने सभी सफल बच्चों को शुभकामनाएं दी है.  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही