Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: नेशनल स्पोर्ट्स डे पर मायुमं की पहल पर 1000 लोग चलाएंगे साइकिल

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) नेशनल स्पोर्ट्स डे के अवसर पर 28 अगस्त को राज्य में पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरुकता के मंत्र पर आधारित “साईक्लोथॉन”  साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया है. यह लोगो में ज्योति जलाने का प्रयास है, जो क्रांति का रूप ले सकती है. उक्त बातें संस्था के सचिव सुनील सोनी ने शम्भू धर्मशाला में प्रेस वार्ता के दौरान कही. उन्होंने बताया कि झारखंड में मंच की 77 शाखाओं में से लगभग 45 शाखाएं इस कार्यक्रम को आयोजित कर रही है. इसी क्रम में झारखंड की सबसे बड़ी साइकिल यात्रा धनबाद जिले में मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा होगी.  रैली सुबह 7:30 बजे से जोड़ा फाटक स्थित शक्ति मंदिर से शुरू होकर आमाघाटा, धनबाद-गोविंदपुर रोड स्थित क्रेडो स्कूल परिसर तक जाएगी. लगभग 11 किलोमीटर की यात्रा में 1000 से अधिक साइकिलिस्ट होंगे, जिसमें लगभग 15 स्कूल, 25 संस्था, स्थानीय युवक और मंच सदस्य शामिल रहेंगे. उन्होंने कहा कि “साईक्लोथॉन”  में धनबाद जिले की वैसी जरूरतमंद और प्रतिभाशाली लड़कियों को निःशुल्क साइकिल दी जाएगी, जिन्होंने गत दिनों दसवीं की परीक्षा में 90% या इससे अधिक प्राप्तांक हासिल किए हैं. इसके लिए मंच के मंडल-घ की 19 शाखाओं को कम से कम तीन ऐसे विद्यार्थियों का चयन करने को कहा गया है. श्री सोनी ने कहा कि देश भर में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के आह्वान पर लगभग एक लाख लोग साइकिल चलाएंगे और लगभग 20,00,000 (बीस लाख) किलोमीटर की दूरी तय करेंगे. साइक्लोथोन के समापन पर समस्त प्रतिभागियों के माध्यम से 800 वृक्षों का रोपण होगा तथा धनबाद जिला से अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा. मौके पर अध्यक्ष सुभाष लिखमानिया, सचिव सुनील सोनी, कोषाध्यक्ष रोहित सरावगी, भावेश, सोमानी, अमितभिवानीवाला, आनंद खरकिया, रोहित खरकिया, राहुल अग्रवाल. हेमंतसुरेखा, रवि सोनी, अंकुर सिंघानिया, मोहित अग्रवाल, पलकेश सराफ, कमलेश केजरीवाल, रौनक डालमिया, दीपक शाह, हिमांषुअग्रवाल आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-25-thousand-stolen-in-two-shops-of-jorapokhar-police-station/">धनबाद

: जोड़ापोखर थाना की दो दुकानों में 25 हजार की चोरी [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही