Search

 
 
 

धनबाद : झरिया में 100 बूथों पर होगा मन की बात के 100वें एपिशोड का प्रसारण

 
Jharia : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के 100वें एपिशोड को ऐतिहासिक बनाने के लिए झरिया में भाजपा जोर-शोर से तैयारी में जुटी है. झरिया विधानसभा के 100 बूथों पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य रागिनी सिंह ने 26 अप्रैल को झरिया कतरास मोड़ स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की. कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी गई. रागिनी सिंह ने कहा कि 100वें एपिशोड के ऐतिहासिक प्रसारण को सफल बनाने में पार्टी के सभी मोर्चा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपनी  जिम्मेवारी निभाएं. प्रत्येक बूथ पर प्रसारण में 100 लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं. बैठक में जिला उपाध्यक्ष मानस प्रसून, उमेश यादव, मन की बात कार्यक्रम के संयोजक वीरेंद्र हांसदा, सुमन अग्रवाल, शैलेश सिंह चंद्रवंशी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही