Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) छटनी के विरोध में विगत 19 मई से हड़ताल पर डटे कुछ कर्मचारी 24 मई बुधवार को काम पर लौट आए. उनके काम पर लौटने के बाद अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर, एक्स-रे, पैथोलॉजी सहित कई विभागों में काम शुरू हो गया है. जिससे मरीजो को भी बड़ी राहत मिली है. आउटसोर्सिंग के तहत एसएनएमएमसीएच में 425 कर्मचारी कार्य रत थे. छंटनी का आदेश सुनते ही सभी हड़ताल पर चले गए.
एसएनएमएमसीएच प्रबंधन ने एजेंसी को पत्र सौंपा
अब स्वास्थ्य विभाग ने एसएनएमएमसीएच में सिर्फ 101 गैर तकनीकी पदों को समाप्त करने का आदेश जारी किया है. सोमवार 23 मई की शाम अस्पताल प्रशासन ने तकनीकी पदों पर काम कर रहे कर्मचारियों को वापस लेने के लिए आउटसोर्सिंग कंपनी फ्रंटलाइन को पत्र सौंप दिया है. हालांकि पत्र का खुलासा कंपनी ने अब तक नहीं किया है. परंतु जिन कर्मचारियों का नाम लिस्ट में नहीं है, उन्हें काम पर लौटने को कहा. छंटनी लिस्ट में नाम नहीं होने के कारण कर्मचारी एक-एक कर काम पर लौटने लगे हैं. हडताल में पड़ी दरार, कंपनी पर फूट डालने का आरोप
इस हालत में आंदोलन को लेकर कर्मचारी दो गुटों में बंट गए है. आंदोलन अब कमजोर पड़ने लगा है. आउटसोर्सिंग कर्मचारी रामप्रवेश ने बताया कि कंपनी कर्मचारियों के बीच फूट डालने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि छंटनी की सूची में जिन कर्मचारियों का नाम नहीं है, उन्हें फ्रंटलाइन कंपनी ने फोन कर काम पर लौटने को कहा है. आदेश नहीं मानने पर उन्हें भी हटाने की चेतावनी दी जा रही है. इसीलिए वे काम पर लौट रहे हैं. कंपनी के इस कदम से कर्मचारियों की एकजुटता भंग हो रही है. जानकारी के अनुसार हड़ताल पर डटे 425 कर्मचारियों में लगभग 100 से भी अधिक काम पर लौट आये हैं. फलस्वरूप अस्पताल के कामकाज में सुधार के साथ मरीजों को थोड़ी राहत मिली है. अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर, एक्स-रे, पैथोलॉजी सहित कई विभागों में काम शुरू हो गया है. आखिरी सांस तक लड़ने का एलान
धरना पर बैठे कर्मचारी राम परिवेश कहते हैं कि उनकी लड़ाई चलती रहेगी. चाहे जो भी हो, क्योंकि अब हमारे पास न ही समय है और ना ही उम्र. ऐसे में यह लड़ाई आर पार की होगी. [wpse_comments_template]
Leave a Comment