Search

 
 
 

धनबाद : जिले में विशेष छापेमारी अभियान में 105 वारंटी गिरफ्तार

 
Dhanbad : झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर धनबाद पुलिस ने रविवार की रात विशेष छापेमारी अभियान चला कर जिले में 105 वारंटियों को गिरफ्तार किया. इसमें वारंटी व अपराधी दोनों शामिल हैं. सभी को सोमवार को जेल भेज दिया गया. छापेमारी अभियान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चलाया गया. एसएसपी एचपी जनार्दनन ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि धनबाद पुलिस दो महीने में विशेष अभियान चलाकर और एप के सहयोग से 20 साइबर अपराधियों को रंगे हाथ दबोच चुकी है. 5 अपहरणकर्ता को भी पकड़ने में सफलता मिली है. डकैती के 2 मामले का भी उद्भेदन पुलिस ने किया है. एसएसपी ने कहा कि महिलाओं से चेन छिनतई की घटनाएं रोकने के लिए सभी थानेदारों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं. पकड़े गए अपराधी जेल से छूटने के बाद फिर छिनतई में लग जाते हैं. ऐसे अपराधियों को चिह्नित किया जा रहा है. नशा के खिलाफ भी अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस ट्रैफिक जागरूकता अभियान भी चला रही है, पुलिस की पाठशाला के मध्यम से स्कूलों में बच्चों को जागरूक किया जा रहा है. उन्होंने लोगों से कहा कि 112 नंबर पर कॉल कर अपराध की जानकारी दें. पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-on-the-third-monday-of-sawan-25-thousand-devotees-offered-water-in-jharkhand-dham/">गिरिडीह

: सावन की तीसरी सोमवारी पर झारखंड धाम में 25 हजार भक्तों ने किया जलार्पण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही