Search

 
 
 

धनबाद  : 108 एंबुलेंस हुआ खराब, दो घंटे तक तड़पती रही महिला, हो गई मौत

 

एक माह पहले ही जिला को मिला था, रांची जाते हुआ ब्रेक डाउन

 Dhanbad :  धनबाद को पिछले माह नई-नई चमचमाता 108 एंबुलेंस राज्य सरकार ने दिया. नई एजेंसी को कार्यभार भी सौप दिया गया, लेकिन सड़क पर उतरते ही एंबुलेंस खराब होने लगा है. शुक्रवार 15 सितंबर को 108 एंबुलेंस खराब होने की वजह से एक गर्भवती की मौत हो गई. घटना महुदा थाना क्षेत्र मछियारा की है, जहां एक गर्भवती को रिम्स रांची ले जाते समय एंबुलेंस ब्रेक डाउन हो गया. मृत गर्भवती के पति ने बताया कि वे लोग गिरिडीह जिला के चरघरा गांव के निवासी हैं. उनकी पत्नी 7 माह दस दिन की गर्भवती थी. तेज दर्द उठने पर धनबाद एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया था. अचानक शुक्रवार को उसकी पत्नी शांति देवी की तबीयत बिगड़ने लगी. उसके शरीर में झटका आने लगा था. साथ ही हाथ और मुंह टेढ़ा होने लगा था. चिकित्सक ने रांची रेफर कर दिया.

दूसरा एंबुलेंस  नहीं पहुंच सका, चली गई जान

समय पर 108 एंबुलेंस तो मिल गया, लेकिन 108 एम्बुलेंस ही उसकी मौत की वजह बन गया. महुदा थाना क्षेत्र में एंबुलेंस खराब हो जाने से समय पर उसे रांची रिम्स नहीं पहुंचा सका. कोई दूसरा साधन भी नहीं था. 108 एंबुलेंस संचालक ने दूसरे 108 एंबुलेंस चालक से संपर्क किया, लेकिन एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच सका. रास्ते पर खड़े एंबुलेंस में गर्भवती महिला तड़पती रही और आखिरकार उसकी मौत हो गई. बदहाल व्यवस्था की वजह से जच्चा और बच्चा ने अपनी जान गंवा दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही