Search

धनबाद : बकाया वेतन की मांग को लेकर 108-एंबुलेंस कर्मी आधी रात से हड़ताल पर

Dhanbad : धनबाद जिले के 108-एंबुलेंस कर्मी दो माह का बकाया वेतन  समेत अन्य मांगों को लेकर गुरुवार आधी रात से हड़ताल पर चले जाएंगे. एंबुलेंस कर्मियों ने गुरुवार को सदर अस्पताल परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और आज आधी रात से हड़ताल पर जाने की घोषणा की. एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल का असर सीधे जिले की स्वास्थ्य सेवा पर पड़ना तय है. 108-एंबुलेंस सेवा ठप रहने से मरीजों को भारी परेशानी होगी.

 ज्ञात हो कि एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया नहीं मिलने पर पहले ही डीसी के माध्यम से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी. उल्लेखनीय है कि जिले के सभी 108 एंबुलेंस चालक निजी एजेंसी सहयोग फाउंडेशन के अंतर्गत कार्यरत हैं.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//