Search

 
 
 

धनबाद: जगरनाथडीह में 108 कन्याओं ने प्राचीन शिवालय में किया जलाभिषेक

 

कलश यात्रा में नाचते-गाते चल रहे थे श्रद्धालु, गूंजे बोल बम के बोल

Niras : निरसा प्रखंड के घाघरा पंचायत के जगरनाथडीह में 31 जुलाई सोमवार को कलश यात्रा संग शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें 108 कन्याएं शामिल हुई. कन्याओं ने पुसई नदी में विधिवत पूजा अर्चना कर जल भरा व चापापुर,  जोराडीह, वेदपुर होते हुए जगरनाथडीह स्थित प्राचीन शिवालय पहुंची. यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालु बोल बम के जयकारा लगाते नाचते-झूमते चल रहे थे. गांव के ही बुजुर्गो ने कहा कि यह शिवालय लगभग तीन सौ वर्षो से भी अधिक प्राचीन है. इस मंदिर से लोगों की आस्था जुड़ी हुई हैं. सभी की मनोकामना इस मंदिर में पूरी होती हैं. घाघरा पंचायत समिति सदस्य निताई गोराई ने कहा कि इस पावन अवसर पर भगवान से सभी की सुख शांति की कामना करते हैं. हर साल की भांति सभी श्रद्धालु नाचते-गाते इस यात्रा में शामिल हुए.गोराई ,रंजीत गोराई ,बिभाष गोराई,परिमल गोराई ,प्रभाष गोराई परमिल गोराई सहित कई महिला-पुरुष व बच्चे मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही