Search

 
 
 

धनबाद: आईआईटी में कैंपस प्लेसमेंट से अब तक 1092 को मिली नौकरी

 
Niraj Kumar Dhanbad : कोरोना काल के बाद वैश्विक मंदी का कोई प्रभाव धनबाद स्थित आईआईटी-आईएसएम जैसे संस्थान पर बिल्कुल नहीं पड़ा है. जब देश-दुनिया में नौकरियां कम हो रही हैं, तो राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय कंपनियां आईआईटी-आइएसएम के विद्यार्थियों पर भरोसा जता रही हैं. सत्र 2022-23 में मई 2023 तक संस्थान के 1133 विद्यार्थियों को जॉब का ऑफर मिल चुका है. उनमें 1092 विद्यार्थियों ने ऑफर स्वीकार कर लिया है.

   पैकेज गत वर्ष के मुकाबले 6 लाख रुपये अधिक

सत्र 2022-23 का अधिकतम पैकेज 56 लाख रुपये सालाना रहा, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 6 लाख रुपये अधिक है. वर्तमान सत्र में औसत पैकेज 17.01 लाख रुपये सालाना रहा. औसत पैकेज पिछली बार के मुकाबले थोड़ा नीचे आया. क्योंकि सत्र 2021-22 में न्यूनतम पैकेज 17.30 लाख रुपय सालाना का था.

 199 विद्यार्थियों ने स्वीकार किया पीपीओ

इस सत्र में ऑनलाइन और ऑफलाइन के जरिये कैंपस पहुंची राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने विद्यार्थियों को 234 प्री प्लेसमेंट ऑफर (पीपीओ) किए, जिनमें विद्यार्थियों ने 199 पीपीओ स्वीकार किए. साथ ही सार्वजनिक उपक्रम में 34, प्राइवेट सेक्टर में 854, जबकि गवर्नमेंट सेक्टर में 5 विद्यार्थियों को नौकरी मिली.

 पिछले सत्र में 1072 को मिली थी नौकरी

सत्र 2021-22 में संस्थान के 1072 विद्यार्थियों को नौकरी मिली थी, जो कि कुल विद्यार्थियों का लगभग 98% था. हालांकि सत्र 2021-22 में विद्यार्थियों को 1191 जॉब ऑफर्स मिले थे, जो इस वर्ष अब तक मिले ऑफर से बेहतर थे. सत्र 2022 में अंतरराष्ट्रीय ऑफर्स की संख्या 16 थी. जो इस वर्ष शून्य है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही