Search

 
 
 

धनबाद : जीजीपीएस के 10वीं व 12वीं के टॉपर्स हुए सम्मानित

 
Dhanbad : गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल, धनबाद (Dhanbad) में इस बार 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों को 27 जुलाई को सम्मानित किया गया. प्राचार्य जोश थॉमस ने सभी टॉपर्स को गुलदस्ता व मोमेंटो देकर सम्मानित किया. विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की. वहीं, जूनियर विद्यार्थियों को इससे सीख लेते हुए परीक्षा की तैयारी मन लगाकर करने की जरूरत बताई, ताकि वे परीक्षा में अच्छा कर सकें. सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में 10वीं की परीक्षा में धनबाद जिला टॉपर और राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली शाहीन परवीन, सातवीं टॉपर श्रुति कुमारी और आठवें स्थान पर रहे लॉकेट शर्मा शामिल हैं. वहीं, 12वीं की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले समीरा कमाल, सुजीत कुमार वर्मा, अनिकेत विश्वास, लावण्या सिंह और सिमरन सिंह को सम्मानित किया गया. समारोह में सभी छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ स्कूल पहुंचे थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-three-contenders-for-president-of-barwada-chamber-of-commerce-voting-on-july-31/">धनबाद

: बरवाअड्डा चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष के लिए तीन दावेदार, मतदान 31 जुलाई को [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही