Search

 
 
 

धनबाद : बस्ताकोला में 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी, सदमे में परिवार

 
Jharia : झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला में 10वीं कक्षा के छात्र रोहित कुमार ने सोमवार की रात घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह कपिल पासवान का छोटा बेटा था. घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. मृतक की बुआ गायत्री देवी ने पुलिस को बताया कि पिता कपिल पासवान धनबाद में एक निजी कंपनी में गार्ड हैं. घटना के समय रोहित घरे में अकेला था. पिता ड्यूटी पर गए थे, जबकि मां अपने बड़े पुत्र को लेकर सिंदरी स्थित मायके गई थी. पिता रात में ड्यूटी कर घर लौटे, तो देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद है. काफी आवाज देने के बाद दरवाजा नहीं खुला, तो छिद्र से कमरे में देखा कि छोटा बेटा रोहित कुमार साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटका हुआ है. पड़ोसियों की मदद से किसी तरह अंदर घुसे और शव को फंदे से उतरा. पुलिस को कमरे से रोहित का मोबाइल मिला है, जो लॉक है. घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है. पुलिस के अनुसार, मोबाइल का लॉक खुलने के बाद ही कुछ पता चल सकता है. रोहित कुमार राज प्लस टू स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था. वह स्कूल की एनसीसी टीम में भी सक्रियता से भाग लेता था. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-70-beneficiaries-of-ujjwala-scheme-got-gas-cylinders-in-katras/">धनबाद

: कतरास में उज्ज्वला योजना की 70 लाभुकों को मिला गैस सिलेंडर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही