Search

 
 
 

धनबाद : निरसा में 35 वर्षों के लाल झंडे के शासन में 11 कारखाने हुए बंद- अशोक मंडल

 
Nirsa : निरसा विधानसभा क्षेत्र में 35 वर्षों तक लाल झंडे का शासन रहा, लेकिन विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ. इस दौरान 11 कल-कारखाने बंद हो गए और 22 हजार लोग बेरोजगार हो गए. यह बातें निरसा विधानसभा सीट से जेएलकेएम प्रत्याशी अशोक मंडल ने कहीं. सोमवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि निरसा क्षेत्र में कभी बाहर से मजदूर नौकरी के लिए आते थे, लेकिन आज यहां के युवाओं को नौकरी के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ रहा है. अगर लाल झंडा के समय क्षेत्र की फैक्ट्रियां बंद नहीं होतीं, तो क्षेत्र की स्थिति बेहतर रहती.

ये फैक्ट्रियां हुईं बंद  

अशोक मंडल ने कहा कि लाल झंडा के शासन में जो फैक्ट्रियां बंद हुई हैं उनमें केएफएस कुमारधुबी, केएमसीईएल कुमारधुबी, रिलायंस फैक्ट्री, जोहर रिफैक्ट्री, बिहार फायर ब्रिक्स, बिहार बंगाल रीफ्रैक्ट्री, चोपड़ा रिफ्रैक्ट्री, नवीन रिफ्रैक्ट्री, अशोक रिफ्रैक्ट्री, रेडियो रिफ्रैक्ट्री थापरनगर, हेरी रिफ्रैक्ट्री समेत अन्य कारखाने शामिल हैं. इन फेक्ट्रियों में करीब 22 हजार मजदूर कार्यरत थे, जो बेरोजगार हो गए. उनका अभी तक पीएफ व ग्रेच्यूयूटी नहीं मिली है. लाल झंडा के कार्यकाल में इतनी सारी कंपनियां बंद हुईं, हजारों लोग बेरोजगार हो गये. इसके बावजूद लाल झंडा वाले विकास की बात करते हैं. उन्होंने कहा कि निरसा की जनता सब कुछ जान चुकी है. मतदान के दिन जनता इसका जवाब देने के लिए कमर कस चुकी है. यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-dgp-rashmi-shukla-gets-punished-ec-transfers-her-on-congress-complaint/">महाराष्ट्र

 : डीजीपी रश्मि शुक्ला पर गाज गिरी, कांग्रेस की शिकायत पर EC ने ट्रांसफर कर दिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही