Search

 
 
 

धनबाद: गांव के बीचोबीच गिरा 11 हजार वोल्ट का तार, बाल बाल बचे लोग

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) निरसा थाना क्षेत्र के बेलचढ़ी बस्ती में ग्यारह हजार वोल्ट का तार टूटकर गिर गया. हालांकि लोग बाल बल बच गये. बताया जाता है कि सोमवार 19 सितंबर को करीब 12 बजे जब वर्षा हो रही थी, तभी एग्यारह हजार का तार गांव के बीचो बीच टूटकर गिर गया. गनीमत रही कि लोग अपने अपने घरों में थे,  अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था. तार गिरने से आसपास के घरों में खलबली मच गयी. ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सूचना दी. बहुत देर के बाद बिजली बिभाग के मिस्त्री ने आकर लाइन काटी. ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मिस्त्री को जोड़ने से रोक दिया. ग्रामीणों का कहना था कि ऐसी घटना कई बार हो चुकी है. गांव में 11000 का तार जोड़ा जा रहा था, उस समय कहा गया था कि तार के नीचे जाली लगा दी जाएगी. परंतु ऐसा नहीं हुआ. जिप सदस्य मुन्ना सिंह उर्फ पिंटू ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि दस बारह दिनों के अंदर जाली लगा देने की बात कही गई है. जिप सदस्य के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए और देर शाम तार को जोड़ा गया. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-administrations-priority-to-maintain-peace-during-durga-puja-bdo/">धनबाद

: दुर्गा पूजा में शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता : बीडीओ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही