Search

 
 
 

धनबाद: 11वीं के विद्यार्थियों का मामला पहुंचा हाई कोर्ट, परीक्षा नहीं दे सकेंगे बच्चे

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad): पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज के 11वीं कक्षा के लगभग 100 विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन नहीं होने का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है. यह जानकारी कॉलेज के प्राचार्य डॉ कौशल कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों में भी सैकड़ों बच्चे ग्यारहवीं के रजिस्ट्रेशन से वंचित रह गए हैं. इस कारण वे 17 अप्रैल से शुरू होने वाली परीक्षा में भाग नहीं ले पाएंगे. इसलिए कुछ अभिभावकों ने हाइकोर्ट में मामला दर्ज कराया है. बताया कि उन्होंने पीके रॉय कॉलेज के रजिस्ट्रेशन से वंचित विद्यार्थियों की सूची कॉलेज कर्मी के माध्यम से जैक कार्यालय में भेजी है. साथ ही दूरभाष से जैक चेयरमैन डॉ अनिल कुमार महतो से बात भी की है. जैक चेयरमैन ने एक सप्ताह के भीतर सकारात्मक परिणाम का आश्वासन दिया है. बताया है कि फिलहाल 17 अप्रैल से होने वाली परीक्षा में ये विद्यार्थी भाग नहीं ले पाएंगे. बाद में उनके लिए स्पेशल परीक्षा व अन्य विकल्प पर विचार किया जाएगा.

 क्या है मामला

बता दें कि जैक के वेबसाइट का लिंक फेल होने की वजह से सैकड़ों विद्यार्थियों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी. कॉलेज कर्मी ने प्रबंधन से इस बात को छिपाया. इस वजह से कॉलेज प्रबंधन सही समय पर एक्शन नहीं ले सका. मामला सामने आने के बाद पूर्व प्राचार्य नसीम अहमद ने कार्यालय से संपर्क किया था, जहां से उन्हें सकारात्मक आश्वासन मिला था. बाद में वे अपनी बात से मुकर गए. इस वजह से 17 अप्रैल से होने वाली 11वीं की परीक्षा से ये विद्यार्थी वंचित हो गए. विद्यार्थियों ने पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज पहुंचकर प्रदर्शन व प्राचार्य का घेराव कर परीक्षा में शामिल कराने की मांग रखी थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही