Search

 
 
 

धनबाद : मैथन के पत्रकार सतीश सिंह की 11वीं पुण्यतिथि मनी, विधायक अपर्णा हुईं शामिल

 
Maithon : हिन्दी साहित्य परिषद, मैथन में बुधवार को पत्रकार सतीश सिंह की 11वीं पुण्यतिथि मनाई गई. स्वर्गीय सतीश सिंह के बेटे राकेश सिंह ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि समारोह की शुरुआत की. इसके बाद निरसा, चिरकुंडा, मैथन, पंचेत, कलियासोल और पश्चिम बंगाल के पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों व समाजसेवियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. समरोह में निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता भी शामिल हुईं और सतीश सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सतीश सिंह नेक इंसान थे. हमेशा लोगों के सहयोग को तत्पर रहते थे. समारोह में एग्यारकुंड बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार, डिनोबिली स्कूल के प्रिंसिपल शुक्ला चौधरी, कवि अर्जुन पाठक विकल, रामनाथ सोरेन, पार्थसारथी दास, सुधांशु शेखर झा, डब्ल्यू बाउरी, शशिभूषण तिवारी, लखी देवी, कृष्णा सिंह, डीएन प्रसाद, धीरज मिश्रा उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-tribute-paid-to-shyamal-chakraborty-on-martyrdom-day/">धनबाद

: श्यामल चक्रवर्ती को शहादत दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही