धनबाद: 11 वां वेतन समझौता मजदूरों की चट्टानी एकता का परिणाम: अरूप चटर्जी
Nirsa : 11 वां वेतन समझौते की शानदार उपलब्धि पर बिहार कोलियरी कामगार यूनियन की ओर से महामंत्री पूर्व विधायक अरूप चटर्जी और सीटू नेता सुजीत भट्टाचार्य का बुधवार 24 मई को अभिनंदन किया गया. कार्यकर्ताओं ने नेताओं के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचने पर गाजे-बाजे के साथ उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया. क्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में अभिनंदन समारोह हुआ, जिसकी अध्यक्षता यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष आगम राम ने की. संचालन क्षेत्रीय सचिव कार्तिक दत्ता ने किया. कार्यालय के कर्मियों ने उनका स्वागत शॉल ओढ़ाकर व बुके देकर सम्मानित किया. समारोह को संबोधित करते हुए अरूप चटर्जी ने कहा कि किसी भी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी में 19% न्यूनतम गारंटी सुनिश्चित लाभ (समझौता} संपन्न नहीं हो सका है. यह मजदूरों की चट्टानी एकता का ही परिणाम है कि 11 वां वेतन समझौता में मजदूरों ने काफी कुछ हासिल किया है. सुजीत भट्टाचार्य ने समझौता के बारे में विस्तार से बताया तथा कहा कि कोयला मजदूरों के सामने कोल इंडिया को निजीकरण से बचाने तथा श्रम कानूनों को बहाल करने की चुनौती है. ठेकेदारी और आउटसोर्सिंग मजदूरों को उनका अधिकार दिलाना है. यूनियन के केंद्र सचिव सह क्षेत्रीय अध्यक्ष आगम राम ने कहा कि कोयला उद्योग के मजदूर हर लड़ाई में आगे रहे हैं और भविष्य में भी चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं. समारोह को कार्तिक दत्ता, गणेश धर व विनोद सिंह ने भी संबोधित किया. समारोह में जिप सदस्य बादल चंद्र बाउरी, लालू ओझा, रामजी यादव, अमित मुखर्जी, तापस चटर्जी, कमल बाउरी, दिलीप सिंह, वंशी सिंह, शंकर महतो, हरे राम, दीपक सिंह, किशोर माजी, शंकर सिंह, अशोक चौहान, एसबी गोस्वामी, विनोद सिंह, डी मानिकपुरी, उपेंद्र महतो, काजल गोराई, यासीन अंसारी, तारक नाथ रविदास, रोशन मिश्रा, विनय सिंह, दिनेश रानी, आर्यन मिश्रा, दया शुक्ला, रीना, मनोहर लाल व मुजाहिद साधन चटर्जी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Leave a Comment