Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : जोड़ा फाटक रोड में मकान से 12 पेटी नकली शराब जब्त

Advertisement
Advertisement
Dhansar (Dhanbad) : धनसार थाना क्षेत्र के जोड़ा फाटक रोड स्थित सत्येंद्र यादव के मकान में आबकारी विभाग की टीम ने गुरुवार को छापेमारी कर 12  पेटी अवैध शराब जब्त की है. बरामद शराब की कीमत करीब एक लाख रुपए आंकी जा रही है. आबकारी विभाग को लगातार सूचना मिल रही थी कि उक्त मकान में अवैध शराब स्टॉक कर रखी जा रही है. वहीं महंगी शराब की बोतलों में नकली शराब भरकर बेची जा रही है. इस सूचना पर विभाग ने छापेमारी कर 12 पेटी नकली शराब जब्त की. धंधेबाज सत्येंद्र यादव फरार हो गया. छापेमारी टीम का नेतृत्व कर रहे एसआई जीतेंद्र कुमार ने बताया कि होली को देखते हुए नकली शराब को लेकर विभाग सतर्क है. उन्होंने बताया कि धंधेबाज सत्येंद्र यादव के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इस छापेमारी में लोकल थाने का सहयोग नहीं लिया गया. यह भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modis-dhanbad-tour-ban-on-movement-of-vehicles-from-city-center-to-memco-mod/">पीएम

मोदी का धनबाद दौरा : सिटी सेंटर से मेमको मोड़ तक वाहनों की आवाजाही पर रोक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही