Search

धनबाद : 47 सैंपलों की जांच में मिले 12 डेंगू के मरीज

अब तक हो चुकी है लगभग 40 पॉजिटिव केस की पहचान

Dhanbad : जिले के कई क्षेत्र से लगातार डेंगू पीड़ित मरीज मिल रहे हैं. कुछ दिन पहले तक स्वास्थ्य विभाग यह मानने को तैयार नहीं था कि जिले में डेंगू है. परंतु जांच शुरू होते ही रोज पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हो रही है. जिले में अबतक लगभग 40 पॉजिटिव केस की पहचान हो चुकी है. शुक्रवार 22 सितंबर को 47 सैंपलों की जांच में 12 डेंगू के मरीज मिले. धनबाद सदर से 2, झरिया से 6 सहित अन्य क्षेत्रों से मरीजों की पुष्टि हुई है. अलग-अलग क्षेत्रं से हर रोज संभावित लक्षण वाले मरीजों का सैंपल लिया जा रहा है. इस बीच जांच किट की उपलब्धता भी जरूरी है. अगर एलाइज़ा किट ख़त्म होता है तो निश्चित ही जांच पर असर पड़ेगा. शुक्रवार को भी डेंगू संभावित इलाकों में कन्टेनर सर्वे के साथ लार्वानाशी दवाओं का छिड़काव किया गया. मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. ज्योति रंजन प्रसाद ने बताया कि स्थानीय स्तर पर एलाइजा रीडर किट खरीदने की प्रक्रिया चल रही है. एक-दो दिन में जांच किट माइक्रोबायोलॉजी विभाग को उपलब्ध करा दिया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp