Search

 
 
 

धनबाद : झरिया की 12 लाख आबादी को दूसरे दिन भी नहीं मिला पानी

 
Dhanbad : झारिया की करीब 12 लाख की आबादी को रविवार को लगातार दूसरे दिन सप्लाई का पानी नहीं मिला. बारिया में दामोदर नदी का जलस्तर बढ़ने से जामाडोबा स्थित झमाड़ा के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पंप में कचरा फंस जाने से वाटर सप्लाई पूरी तरह ठप है. झमाडा कर्मियों ने बताया कि नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है. शुक्रवार की देर रात से पंप के फुटबॉल से करीब 10 फीट ऊपर पानी बह रहा है. नदी का जलस्तर कम होते ही कचरा की सफाई कर सप्लाई शुरू कर दी जाएगी. जलापूर्ति नहीं होने से परेशान लोगों का कहना है कि सावन में पानी नहीं मिलने से पीने के पानी से लेकर पूजा पाठ तक में दिक्कत हो रही है. झमाडा के अधिकारियों को बरसात के लिए वैकल्पिक उपाय करना चाहिये. क्योंकि हर बार बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने पर पानी की सप्लाई बाधित होती है. ज्ञात हो कि शुक्रवार और शनिवार को लगातार दो दिनों तक बारिश के कारण तेनुघाट डैम का फाटक खोल देने से दामोदर नदी का जलस्तर बढ़ गया . नदी का जलस्तर 460 आरएल (रिवर लेवल) पर पहुंच गया. इस कारण जामाडोबा स्थित झमाड़ा के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से शनिवार सुबह से ही जल संयंत्र में जल भंडारण व पानी की सप्लाई का काम पूरी तरह ठप है. इस जल संयंत्र से झरिया और पुटकी क्षेत्र में जलापूर्ति की जाती है. जलापूर्ति ठप रहने से दोनों क्षेत्र प्रभावित हैं. यह भी पढ़ें : बांग्लादेश">https://lagatar.in/clash-between-protesters-and-ruling-party-supporters-in-bangladesh-32-dead-indefinite-curfew/">बांग्लादेश

में प्रदर्शनकारियों-सत्तारूढ़ पार्टी समर्थकों के बीच झड़प,  32  की मौत, अनिश्चितकालीन कर्फ्यू…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही