Search

 
 
 

धनबाद: टाटा मोटर्स में अप्रेंटिसशिप के लिए 12 छात्रों का चयन

 
Dhanbad: अप्रेंटिशिप मेला सह प्लेसमेंट ड्राइव के दूसरे दिन यानी बुधवार 28 जून को कौशल विभाग द्वारा नवाडीह में एआइटीएसआइएल स्किल प्राइवेट लिमिटेड में कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिला कौशल पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि दो दिवसीय अप्रेंटिशिप मेला-सह-प्लेसमेंट ड्राइव में लगभग 1200 छात्र-छात्राओं का निबंधन किया गया. उनको अप्रेंटिशिप एवं रोजगार से संबंधित जानकारी दी गई. टाटा मोटर्स ने अप्रेंटिशिप के लिए 12 निबंधित छात्र-छात्राओं का चयन निबंधन के बाद ही कर लिया. सहायक श्रमायुक्त सह श्रम अधीक्षक ने बताया कि 8 जुलाई  को जिला कौशल कार्यालय द्वारा संयुक्त श्रम भवन बरटांड़ में रोजगार मेला का भी आयोजन किया जाएगा. मेला में कई बड़ी कंपनियां सम्मिलित होंगी. उन्होंने धनबाद के युवाओं से अनुरोध किया है कि मेला में आ कर रोजगार पाने के अवसर का लाभ उठाएं. ज्ञात हो कि 27 जून को महिन्द्रा स्किल एंड डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पूना महतो सेवा संस्थान कैम्पस बाघमारा में प्लेसमेंट ड्राइव चलाया गया था. मौके पर सहायक श्रमायुक्त सह श्रम अधीक्षक रंजीत कुमार एवं कौशल पदाधिकारी प्रवीण कुमार सहित  टाटा मोटर्स, डिस्टिल प्राइवेट लिमिटेड, क्वेस कंपनी प्राइवेट लिमिटेड सहित अन्य कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद थे. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही