Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : निरसा में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 12 वर्ष की कैद

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-arup-chatterjees-wife-and-manager-rai-not-relieved-from-court-records-summoned/">(Dhanbad)

जिले के निरसा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी अर्जुन भुइया को अदालत ने 12 वर्ष कैद और 5 हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई. पॉक्सो के विशेष न्यायाधीश प्रभाकर सिंह की अदालत ने 24 अगस्त को सुनवाई के पश्चात सजा सुनाई. अदालत ने 23 अगस्त को सभी पक्ष की दलीलें सुनने के बाद अर्जुन भुईयां को दोषी करार दिया था. आरोपी फिलहाल धनबाद जेल में बंद है. वहीं, मामले के एक एक अन्य आरोपी राजू मिश्रा को अदालत ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया था. इस मामले में 16 वर्षीय पीड़िता की मां ने निरसा थाने में 21 मई 2020 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी.   एफआईआर में उसने आरोप लगाया था कि एक दिन पहले 20 मई 2020 को दिन के 3 बजे पीड़िता शौच के लिए घर से बाहर गई थी. इसी दौरान मौका पाकर अर्जुन भुईयां ने अपने मित्र राजू मिश्रा के साथ वहां पहुंचा और पीड़िता की गर्दन पकड़कर सुनसान में ले जाकर दुष्कर्म किया.

अजय हत्याकांड में 6 आरोपी दोषी करार, सजा 31 को

चर्चित अजय शंकर हत्याकांड में धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार विश्वकर्मा की अदालत ने 24 अगस्त को अपना फैसला सुनाया. अदालत ने इस कांड के नामजद आरोपी बस्ताकोला निवासी गोपाल पासवान, अनिल पासवान, सुनील पासवान, दीपक पासवान, सुनील पासवान उर्फ राजा, विजय पासवान उर्फ बुधन पासवान उर्फ गुड्डू को दोषी करार दिया है. सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 31 अगस्त की तारीख निर्धारित की है. 12 वर्ष से अधिक पुराने मामले में बस्ताकोला बस्ती निवासी शिवशंकर राम की शिकायत पर झरिया थाना पुलिस ने 13 मार्च 2010 को प्राथमिकी दर्ज की थी. प्राथमिकी शिवशंकर राम ने कहा है कि 13 मार्च 2010 की शाम 5:30 बजे गोपाल पासवान उसके घर आया और संगीता देवी से ओखली की मांग की. नहीं देने पर उसने गाली-गलौज और धमकी दी. करीब 10 मिनट बाद सभी अभियुक्त एकमत होकर लाठी, डंडा, तलवार, हॉकी स्टिक से लैस होकर उसके घर पर आए और शिवशंकर राम, उसके भाई रविशंकर राम व अजय शंकर राम को मारकर जख्मी कर दिया. सभी घायालों को इलाज के लिए सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान अजय शंकर की 17 मार्च 2010 को मौत हो गई थी. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-former-chief-minister-babulals-son-sanatan-surrendered-in-court-got-conditional-bail/">

धनबाद : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल के पुत्र सनातन का कोर्ट में सरेंडर, मिली सशर्त जमानत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही