Search

 
 
 

धनबाद : झारखंड बंद के एलान पर 19 जून को 120 बसें रद्द

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) सेना में भर्ती की नई योजना अग्निपथ के खिलाफ आंदोलन की कड़ी में 19 जून को कई छात्र संगठनों ने झारखंड बंद का एलान किया है. बंद के समर्थन में दर्जन भर से अधिक छात्र संगठन शामिल हैं. बंद का सबसे ज्यादा असर बसों पर पड़ा है. 19 जून को धनबाद बस स्टैंड से 120 से भी अधिक बसों को रद्द कर दिया गया है, जिससे लगभग 14 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है. अग्निपथ योजना वापस लेने, सेना में ठेका प्रथा पर बहाली बंद करने, सेना के सभी खाली पदों पर स्थायी बहाली और बॉर्डर की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं करने की मांग को लेकर छात्र संगठनों ने बिहार के बाद 19 जून को झारखंड बंद का आह्वान किया है. बंद को समर्थन देने के लिए अन्य छात्र संगठनों से भी अपील की गई है.

  हर रोज लगभग 350 बसों का होता था परिचालन 

धनबाद जिला बस ऑनर एसोसिएशन ने 120 से भी अधिक बसों को रद्द कर दिया है. संगठन के अध्यक्ष सुमित सिंह का कहना है कि धनबाद से प्रतिदिन लगभग 350 बसों का परिचालन होता था, लेकिन झारखंड बंद के कारण 19 जून को लगभग 120 बसों को कैंसिल कर दिया गया है. इससे पहले रांची और बिहार जाने वाली बसों पर रोक लगी हुई थी.

   यात्रियों की संख्या में भी आई गिरावट

बीती रात झारखंड बंद के आह्वान के बाद से ही यात्रियों की संख्या में भारी कमी देखने को मिल रही है. श्री सिंह बताते हैं कि पहले से ही रांची और बिहार जाने वाली बसों पर रोक लगी हुई थी. उनका कहना है कि बस मालिकों के साथ यात्रा करने वाले भी कोई रिस्क नहीं उठाना चाह रहे हैं. बस अड्डे पर काफी कम संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं. कहां कितनी बसें बंद, कितना नुकसान शहर से चलने वाली बसों की संख्या लगभग 350 रद्द बसों की संख्या :120 प्रति बस का नुकसान : 6000, कुल 120 × 6 = 720,000 शेष 230  में क्षमता से आधे यात्री, नुकसान : 230 × 3000 = 690,000 कैंसिल बसों का  नुकसान : 720,000 कुल नुकसान :14,10,000 यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/barricading-at-dhanbad-railway-station-increased-the-trouble-of-passengers-long-queues-inside-and-outside/">धनबाद

रेलवे स्टेशन पर बैरिकेडिंग से बढ़ी यात्रियों की मुसीबत, बाहर-भीतर लगी लंबी कतार [wpse_comments_template]        
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही