Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: झरिया में आद्य शंकराचार्य की 1265 वी जयंती मनाई गई

Jharia: झरिया (Jharia) आद्य शंकराचार्य जयंती उत्सव समिति की ओर से झरिया में मंगलवार 25 अप्रैल को आद्य शंकराचार्य जी की 1265 वी जयंती धूम धाम से मनाई गई. इस अवसर पर सत्यनारायण मंदिर स्टेशन रोड झरिया में 39 वां सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का भी आयोजन किया गया. दो बटुक धैर्य त्रिवेदी एवं आलोक बोल का यज्ञोपवीत संस्कार किया गया. यज्ञोपवीत संस्कार का कार्य योगेश महाराज एवं वीरेंद्र महाराज ने वैदिक मंत्रों के साथ संपन्न कराया. श्री आद्य शंकराचार्य के पूजन में हितेश पंड्या एवं श्रीमती माया पंड्या बैठे थे. बटुकों के यज्ञोपवीत संस्कार के बाद बाजे गाजे एवं गरबा नृत्य करते हुए शोभा यात्रा पूरे शहर में निकाली गई तो देखने और स्वागत करने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा. इसे काशी यात्रा कहा जाता है. काशी यात्रा पर जाते हुए बटुकों को उनके मामाओं ने लौकिक रिवाज के अनुसार रोक लिया और इस अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी की अध्यक्षता प्रताप भाई पाठक ने की. मुख्य अतिथि के रूप में लोकेश पंड्या उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन हरीश जोशी अधिवक्ता ने किया. इस अवसर पर एक पत्रिका का विमोचन किया गया, जिसमें जनेऊ पहनने से स्वास्थ्य एवं अनेक प्रकार के लाभ को दर्शाया गया है. पिछले 38 वर्षो से मुख्य यजमान एवं मुख्य अतिथियों के नाम दर्शाए गए हैं. शंकराचार्य द्वारा रचित देवी अपराध क्षमापन स्तोत्र भी समाहित किया गया है, कार्यक्रम को यमेश त्रिवेदी,किरीट चौहान,नीरज ओझा, पियूष वेगड़ ,विष्णु त्रिपाठी, रामश्रेष्ठ झा, बलदेव पांडे, दीपेश याग्निक, कमल त्रिवेदी, कल्पेश रावल, गुणवंत त्रिवेदी आदि ने संबोधित किया. अंत में सभी लोगों ने सामूहिक रूप से महाप्रसाद ग्रहण किया. संस्कृत पाठशाला की बालिकाओं ने संस्कृत श्लोकों का पाठ कर लोगों का मन मोह लिया. इस अवसर पर श्रीमती पदमा बहन दवे, जयश्री दवे ,बिना पंड्या, भारती बोल, कीर्ति रावल, शारदा जोशी, जयश्री शुक्ला, कुसुम भट्ट, होमेश जोशी, जिग्नेश दवे, हर्ष दवे, प्रियंक भट्ट, जयंत त्रिवेदी, सैलेष पंड्या, जयेश पंड्या, ललित सोलंकी, तेजस चौहान, दीपक चांचनी, नरेश भट्ट, मोहित धीरज, पांडे साहिल, त्रिवेदी देवांशी, त्रिवेदी शौर्य पांडे, वैभव अग्निहोत्री, सागर ठक्कर, अशोक रावल आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही