Nirsa : निरसा (Nirsa) 12 वीं कॉमर्स की जिला टॉपर आयशा अग्रवाल को कुमारधुबी एसबीआई शाखा प्रबंधक अविनाश कुमार ने अपने शाखा मंगलवार 26 जुलाई को अपने कार्यालय में सम्मानित किया. उन्होंने चिरकुंडा नेहरू रोड निवासी संतोष अग्रवाल की जिला टापर रही पुत्री को गुलदस्ता व उपहार दिये. शाखा प्रबंधक ने कहा कि यह गौरव की बात है कि हमारे शाखा क्षेत्र निवासी आयशा 12 वीं कॉमर्स में जिला टापर हुई हैं. भविष्य में उच्च शिक्षा हेतु उन्हें कोई आवश्यकता हो तो एसबीआई परिवार सदैव तत्पर है. उन्होंने आयशा के उज्वल भविष्य की कामना की. मौके पर पिता संतोष अग्रवाल, माता मनीषा अग्रवाल, एसबीआई शाखा के कुमार विक्रम, पंकज कुमार, कुमारी नेहा, प्रिया कुमारी आदि मौजूद थे. सभी ने उसके उज्वल भविष्य की कामना की. [wpse_comments_template]
धनबाद:12 वीं कॉमर्स की जिला टॉपर आयशा अग्रवाल को एसबीआई शाखा प्रबंधक ने किया सम्मानित
Last Updated: Jul 27, 2022 12:00 AM (IST)