Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मैथन चेकपोस्ट पर मार्सिडीज कार से 13 किलो चांदी के बर्तन व जेवर जब्त

Maithon : झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमा पर मैथन अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पर शुक्रवार की रात पुलिस ने मर्सिडीज कार (बीआर 09 एपी 0013) से करीब 13 किलो चांदी के बर्तन व जेवर जब्त किए हैं. कार सवार केशव कुमार ने बताया कि वह कोलकाता से चांदी के बर्तन व ज्वेलरी खरीद कर बिहार के बेगूसराय जा रहा था. तभी चेकपोस्ट पर पुलिस की जांच के दौरान वह पकड़ा गया. इस संबंध में मैथन ओपी प्रभारी आकृष्ट अमन ने बताया कि रात करीब ढाई बजे पुलिस जांच अभियान चला रही थी. चेकपोस्ट पर मर्सिडीज कार को रोककर जांच की गई, तो कार के अंदर से 12 किलो 983 ग्राम चांदी की ज्वेलरी व बर्तन बरामद किए गए.बरामद सामग्री की जांच की जा रही है.कार सवार केशव कुमार ने अब तक चांदी की खरीदारी से संबंधित कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया है. ज्ञात हो कि झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से मैथन चेकपोस्ट पर आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की जा रही है. पुलिस ने चेकपोस्ट पर तीन दिन पहले भी वाहन जांच के दौरान तीन किलो चांदी के जेवर जब्त किए थे. चेकपोस्ट से अब तक नकद 16 लाख 50 हजार रुपये भी जब्त किए जा चुके हैं. यह भी पढ़ें : इरफान">https://lagatar.in/cm-hemant-should-throw-irfan-ansari-out-of-the-cabinet-shivraj/">इरफान

अंसारी को मंत्रिमंडल से बाहर निकाल कर फेंके सीएम हेमंत – शिवराज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही