Search

 
 
 

धनबाद : जिले में 13 लाख बच्चों को बुधवार को खिलाई जाएगी कृमि की दवा

 
छूटे बच्चों को 29 सितंबर मॉप अप राउंड चलाकर खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली
Dhanbad : ज़िले के 13 लाख 5 हजार 981 बच्चों को स्वास्थ्य विभाग बुधवार 20 सितम्बर को कृमि की दवा खिलाएगा. राष्ट्रीय कृमि दिवस को लेकर 20 सितंबर को ज़िलें के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चे दवा खाएंगे. 1 से 2 वर्ष के बच्चों को आधी गोली चूरकर खिलानी है. वहीं 2 से 3 वर्ष के बच्चों को 1 गोली चूरकर खिलाई जाएगी. 3 वर्ष से ऊपर के बच्चों को 1 गोली चबाकर खानी है. ज़िला प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य अधिकारी (डीआरसीएचओ) डॉ रोहित गौतम बताया कि राष्ट्रीय कृमि दिवस 20 सितंबर को आयोजित किया जाएगा.

छूटे हुए बच्चों के लिए चलेगा मॉप अप राउंड

डॉ रोहित गौतम ने कहा कि 20 सितंबर के अभियान में छूटे हुए बच्चों के लिए 29 सितंबर को मॉप अप राउंड चलाया जाएगा. कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में 1 से 19 साल तक के बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी. स्वास्थ्य शिक्षा एवं समाज कल्याण के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित किया जाना है. सरकारी विद्यालय, निजी विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्रों पर नि:शुल्क दवा दी जाएगी.

स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र पर खिलाई जाएगी दवा

1 से 5 वर्ष के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों में दवा खिलाई जाएगी. वहीं 6 से 19 साल के बच्चों को उनके विद्यालय में दवा दी जाएगी. गैर पंजीकृत और स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों को भी दवा आंगनबाड़ी केंद्र में ही दी जाएगी. डॉ  गौतम ने बताया कि खून की कमी में सुधार, बेहतर पोषण, सीखने की क्षमता में सुधार लाने में कृमि की दवा मदद करती है. कृमि से बचने के लिए बच्चों के नाखुन साफ और छोटे रखने चाहिए. हमेशा साफ पानी पीना चाहिए. खाना ढक कर रखना चाहिए. फल और सब्जियों को धोकर खाना चाहिए. यह">https://lagatar.in/dhanbad-hall-of-district-chamber-meeting-traders-got-upset-as-soon-as-ssp-took-entry-made-big-claims/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : हाल जिला चैम्बर की बैठक का…एसएसपी के एंट्री लेते ही फुस्स हो गए व्यापारियों के बड़े-बड़े दावे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही