Search

धनबाद : पुराना बाजार में आग लगने से 13 दुकानें जलकर खाक, 50 लाख के नुकसान का अनुमान

अधिकांश दुकानें इलेक्ट्रॉनिक्स की थीं, 50 लाख रुपये के सामान जले

Dhanbad : धनबाद के पुराना बाजार मस्जिद पट्टी रोड में रविवार की सुबह करीब तीन बजे अचानक आग लग गई. आग इतनी भयावह थी कि यहां की 13 दुकानें इसकी चपेट में आ गई. आग की भयावह लपटें देख आसपास के लोग अपने-अपने घरों से पानी लाकर आग पर काबू पाने में जुट गए. साथ ही आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को भी दी. सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची. दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. तब तक 13 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी. इस घटना में लगभग 50 लाख की संपत्ति के नुकसान होने का अनुमान किया जा रहा है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. शॉर्ट सर्किट से आग यहां नहीं लग सकता है, क्योंकि इन दुकानों में बिजली का कनेक्शन ही नहीं है. ऐसे में कुछ लोग इस वारदात के पीछे शरारती तत्वों का हाथ बता रहे हैं. पीड़ित दुकानदार बिट्टू ने बताया कि यह शरारती तत्वों का कार्य है. इस घटना में लगभग डेढ़ लाख का सामान जलकर खाक हो गया है. घटना की जानकारी पड़ोस के लोगों द्वारा सुबह चार बजे दी गई थी. पड़ोसी दुकानदार मोहम्मद इमरान ने बताया कि यह आग लगभग तीन बजे लगी. आग इतनी भयावह थी कि कई दुकानों को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया. इस इलाके में बने रेलवे क्वार्टर में रहने वाले लोगों और स्टेशन पर मौजूद कुलियों की तत्परता के कारण आग पर काबू पाया गया. इन्होंने अग्निशमन विभाग को भी इसकी जानकारी दी थी. समय पर अग्निशमन विभाग को सूचना देने और धनबाद स्टेशन के कुलियों की सक्रियता के कारण यहां हादसा टल गया. इमरान ने कहा कि अगर समय पर आग नहीं बुझाया जाता तो यहां बड़ा खतरा हो सकता था. क्योंकि पुराना बाजार मस्जिद रोड में 365 दुकानें है, जो एक-दूसरे से सटी हुई हैं. उन्होंने कहा कि इस घटना में एक दुकानदार का लगभग चार लाख का नुकसान हुआ है. क्योंकि सभी दुकानदार ईद को लेकर सामान मंगा कर रखे थे. जिला प्रशासन पीड़ित दुकानदारों को मुआवजा देता तो राहत होती. कमेटी के पदाधिकारी जावेद ने कहा कि यह आग शरारती तत्वों द्वारा लगाई गई है. वर्ष 2004 में भी यहां आग लगी थी, जिसमें कपड़े की चार दुकानें जलकर राख हो गईं थीं. जिला प्रशासन से आग्रह है कि यहां सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराये, ताकि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो. इस वारदात में राजकुमार यादव, पप्पू, हरि साव, सोनू, महादेव, राम कुमार आदि की दुकानें भी आग के कारण खत्म हो गईं. ये लोग बेल्ट, घड़ी, चश्मा, मोबाइल कवर आदि की दुकानें लगाते थे. इसे भी पढ़ें : Weather">https://lagatar.in/weather-alert-there-may-be-rain-with-thunderstorms-in-these-districts-including-ranchi-latehar-in-the-next-three-hours/">Weather

Alert: अगले तीन घंटे में रांची, लातेहार समेत इन जिलों में वज्रपात के साथ हो सकती है बारिश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp