Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : एसएनएमएमसीएच में कोरोना मरीजों के लिए 130 बेड तैयार

Dhanbad : देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए धनबाद जिला प्रशासन व स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह अलर्ट है. अस्पतालों में मरीजों के इलाज की मुकम्मल व्यवस्था की जा रही है. डीडीसी शशि प्रकाश सिंह ने 10 अप्रैल को एसएनएमएमसीएच पहुंच कर वहां की तैयारियों का जायजा लिया. कोविड वार्ड, पीएसए प्लांट, ऑक्सीजन प्लांट समेत अस्पताल में मौजूद अन्य संसाधनों के बारे में बारीकी से जांच की. कहा कि अस्पताल में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए 130 बेड तैयार हैं. गंभीर मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन पाइपलाइन व वेंटिलेटर मौजूद है. उन्होंने कहा कि अस्पताल में हर उम्र के मरीजों के बेहतर इलाज व केयर के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. जांच का दायरा भी बढ़ाया जाएगा. लैब में फ्रेश केमिकल की आपूर्ति कराई जाएगी. इसके साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप समेत जिले के एंट्री प्वाइंट्स पर बाहर से आने वाले यात्रियों के जांच की व्यवस्था की जाएगी. डीएमएफटी फंड से पर्याप्त मात्रा में मैन पावर नए रोस्टर के अनुसार मुहैया कराई जाएगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-free-check-up-camp-at-jaypee-hospital-on-april-19/">धनबाद

: जेपी हॉस्पिटल में नि:शुल्क जांच शिविर 19 अप्रैल को [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही