Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: लोक अदालत में 134 करोड़ 41 लाख 84 हजार की हुई रिकवरी

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) नालसा के निर्देश पर वर्ष 23 की दूसरी नेशनल लोक अदालत का उद्घाटन शनिवार 13 मई को धनबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा के चेयरमैन राम शर्मा ने किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारा संविधान हर व्यक्ति को सस्ता व सुलभ न्याय की गारंटी देता है. नेशनल लोक अदालत संविधान की परिकल्पना को पूरा करने की दिशा में एक कदम है. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि लोक अदालत में महीनों कोर्ट का चक्कर लगाने और पैसे की बर्बादी से बचा जा सकता है. इससे लोगों को मानसिक शांति भी मिलती है. प्रेम और सौहार्द फिर बन जाता है. उन्होंने कहा कि 23 नवम्बर 2013 से पूरे देश में नेशनल लोक अदालत का आयोजन हर तीन माह में किया जा रहा है. जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आम आदमी के हित में लगाई जाती है. बिना प्रशासनिक सहयोग के हम समाज तक न्याय नहीं पहुंचा सकते. उन्होंने कहा कि लोक अदालत के जरिये व्यापक पैमाने पर मुकदमों का निष्पादन किया जा रहा है. अबकी बार बिजली विभाग के 447 मुकदमों का निपटारा कर दिया गया. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि लोक अदालत में विवादों का तत्काल निपटारा होता है.

  78 हजार 633 विवादों का हुआ निपटारा

मुकदमों का निपटारा करने के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आदेश पर 17 बेंच का गठन किया गया था. बेंच में विभिन्न तरह के सुलहनीय विवादों का निपटारा किया गया. यह जानकारी देते हुए अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार निताशा बारला ने बताया कि नेशनल लोक अदालत में 78 हजार 633 विवादों का निपटारा हुआ तथा कुल 134 करोड़ 41 लाख 84 हजार 623 रुपये की रिकवरी हुई है. उन्होंने बताया कि नेशनल लोक अदालत में बैंक लोन रिकवरी के 299, अपराधिक मामले 471, बिजली विभाग के 447 लेबर एक्ट के 86,  , दांपत्य जीवन से संबंधित 94, वाद एन आई एक्ट के 282, मोटरयान दुर्घटना के 12 व अन्य विभिन्न तरह के 64 हजार 941 विवादों का निपटारा किया गया. उन्होंने सभी वादकारी, न्यायिक पदाधिकारियों व विभाग के अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं का आभार प्रकट किया.

  मौजूद थे न्यायाधीश

न्यायिक पदाधिकारियों में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय तौफीकुल हसन, अपर प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट एस एन मिश्रा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुजीत कुमार सिंह, राजकुमार मिश्रा,  लेबर जज नीरज कुमार श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजय कुमार सिंह, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुलदीप मान ,अवर न्यायाधीश, राजीव त्रिपाठी, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी  प्रज्ञेश निगम ,स्थाई लोक अदालत के चेयरमैन पीयूष कुमार, शिवम चौरसिया, राकेश रोशन, अंकित कुमार सिंह न्यायिक दंडाधिकारी रेलवे,  मनोज कुमार इंदवार न्यायिक दंडाधिकारी  जेजेबी,  पंचम कुमार सिन्हा, अमर प्रसाद नीलाम पत्र पदाधिकारी शिप्रा, डालसा के पैनल अधिवक्ता, डालसा सहायक, सौरव सरकार, अरुण कुमार, संजय सिन्हा, संतोष महतो, ओम प्रकाश पासवान, हेमराज चौहान , राजेश कुमार सिंह, पंकज कुमार वर्मा, अबुल कलाम, अजित दास, अरविंद प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही