Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : हाउसिंग कॉलोनी में मां तारा मंदिर का 13वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) शहर की हाउसिंग कॉलोनी में स्थित मां तारा मंदिर का 13वां स्थापना दिवस 16 फरवरी को धूमधाम से मनाया गया. सुबह में मंदिर के पुजारी मातृ साधक तपन बाबा ने मां की पूजा-अर्चना के बाद हवन किया. भजन-कीर्तन भी हुआ. इसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया. सभी को प्रसाद के रूप में खीर का भोग दिया गया. मातृ साधक तपन बाबा ने बताया मंदिर की स्थापना वर्ष 2011 में हुई थी. स्थापना काल से ही वह मंदिर में पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं. इस विशेष मौके पर मंदिर को विद्युत लड़ियों से आकर्षक ढंग से सजाया गया. इस अवसर पर मां प्रेम शिला देवी, पप्पू गुप्ता, धीरज जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, जया जयसवाल, अमित, रोशन सिंह, राणा, जेपी कुमार, विजय ठाकुर, दीपू सिंह, बंटी सिंह, मयंक गुप्ता, निखिल गुप्ता, ज्योति गुप्ता, शोभा देवी आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-workers-agitation-ends-after-dependent-of-deceased-receives-appointment-letter/">धनबाद

: मृतक के आश्रित को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद मजदूरों का आंदोलन समाप्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही