Search

धनबाद : कल्याण गुरुकुल के 14 प्रशिक्षुओं को चेन्नई की कंपनी में मिली नौकरी

Maithon : झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की ओर से संचालित कल्याण गुरुकुल मैथन के 14 प्रशिक्षुओं का चेन्नई की कंपनी सीआरपी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में नौकरी के लिए हुआ है. बुधवार को उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. चयनित 14 छात्रों की टोली को बुधवार को चैन्नई के लिए रवाना किया गया. उन्हें विदाई देने छात्रों के परिजन भी पहुंचे थे. गुरुकुल के प्राचार्य मुकेश कुमार ने बताया कि अब तक 700 छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण देकर नियोजित किया गया है. गुरुकुल में नये सत्र में नामांकन 10 मई से जारी है. इच्छुक विद्यार्थी अपना नामांकन करा सकते हैं. मौके पर निर्मल विश्वकर्मा, अमित कुमार बारिक, जयदेव डे, मृत्युंजय कुमार, मितेन चंद्र सेन, विनय कुमार सिंह आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp