Search

 
 
 

धनबाद : दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले में 142 युवाओं का चयन, 431 शॉर्ट लिस्टेड

 
Dhanbad : सिंदरी के रोहड़ाबांध स्थित ऑफिसर्स क्लब में बुधवार को नियोजनालय की ओर से दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया गया. मेले का उद्घाटन सिंदरी एसडीपीओ भूपेंद्र प्रसाद राउत, नियोजन पदाधिकारी धनबाद आनन्द कुमार व अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया. रोजगार मेले में 23 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. मेले में कुल 1500 युवा पहुंचे, जिनमें से कंपनियों ने 142 का चयन किया, जबकि 431 आवेदकों को शॉर्ट-लिस्ट किया गया. रोजगार मेले में नियोजन पदाधिकारी आनन्द कुमार, विनोद कुमार,  जयप्रकाश गुप्ता, सूरज कुमार, प्रशान्त गोयल, विवेक कुमार साव, संजय कुमार साव, अमित कुमार, राज शेखर कुमार आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-enforcement-agencies-should-run-intensive-investigation-campaign-dc/">धनबाद

: इनफोर्समेंट एजेंसियां चलाएं सघन जांच अभियान- डीसी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही