Search

 
 
 

धनबाद : प्लसमेंट ड्राइव के लिए लिखित परीक्षा में 149 सफल, 10 सितंबर को इंटरव्यू

 
Dhanbad : केशरी देवी मेमोरियल आईटीआई गोविंदपुर में 9 सितंबर को सुज़ुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड ने कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन किया. इस दौरान हुए लिखित परीक्षा में संस्थान के छात्रों के साथ-साथ झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के कुशीनगर, गाजीपुर, बलिया, सोनभद्र इत्यादि जिलों से 200 आईटीआई पास छात्रों ने भाग लिया. अधिकतर छात्र फिटर और इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के थे. संस्थान के निदेशक डॉ कामता प्रसाद ने बताया कि लिखित परीक्षा में 149 छात्रों ने सफलता हासिल की. केशरी देवी मेमोरियल आईटीआई के शत प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए. 10 सितंबर को सफल विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा. और 12 सितंबर सुज़ुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड अंतिम रूप से सफल छात्रों की सूची जारी करेगी. कंपनी की एचआर ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को सुज़ुकी मोटर एक सप्ताह के अंदर अपने खर्चे पर गुजरात ले जाएगी. जहां उन्हें 21 हज़ार रूपये वेतन के अलावा अन्य कई सुविधाएं दी जाएंगी. एचआर ने बताया कि कंपनी इस संस्थान में आने वाले दिनों में और भी प्लसमेंट ड्राइव चलाएगी. प्लेसमेंट ड्राइव को सफल बनाने में केएमजी ग्रुप के एनके ठाकुर, केडीएम आईटीआई के प्राचार्य ललन सिंह, पीआरओ कृति निशांत, आशा कुमारी, आशिफ अंसारी, आरिफ अंसारी, इकबाल, चिरंजीत, गोपी, कुंदन, संतोष मरांडी,  प्रसंजीत इत्यादि की अहम भूमिका रही. यह">https://lagatar.in/dhanbad-cmo-of-patliputra-multispecialty-hospital-honored-the-branch-manager-of-muthoot-fincorp/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : पाटलिपुत्र मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के सीएमओ ने मुथूट फिनकॉर्प के ब्रांच मैनेजर को किया सम्मानित [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही