Search

 
 
 

धनबाद : कोविड मरीजों के लिए सदर अस्पताल में 15 बेड तैयार

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) करोना संक्रमण से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है. अस्पतालों में ऑक्सीजन से लेकर बेड तक की तैयारी की जा रही है. खतरे को देखते हुए स्वास्थ विभाग ने कोविड संक्रमित मरीजों के लिए सदर अस्पताल में कोविड वार्ड तैयार किया गया है, जिसमे कुल 15 बेड हैं. कोविड वार्ड सदर अस्पताल के प्रसूता विभाग के हॉल में स्थानांतरित किया गया है. सदर अस्पताल में इलाजरत प्रसूताओं के इलाज की व्यवस्था अस्पताल के ऊपरी तल पर की गई है. कोविड मरीजो को अस्पताल में प्रवेश करने के लिए पिछले द्वार से रास्ता बनाया गया है. नोडल पदाधिकारी राजकुमार सिंह ने बताया कि सदर अस्पताल में सामान्य मरीजों के अलावा अलग से कोविड मरीजों के इलाज की भी व्यवस्था की गई है. फिलहाल 15 बेड तैयार हैं. उन्होंने बताया कि अस्पताल की इंडोर सेवा को ऊपरी तल पर शिफ्ट किया गया है. अगर जरूरत पड़ी तो अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही