Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: पूर्वी टुंडी के दिव्यांगता जांच शिविर में 15 बच्चों का चयन

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) समावेशी शिक्षा के तत्वावधान में पूर्वी टुंडी के रिसोर्स सेंटर हलकट्टा प्रांगण में विशेष बच्चों के लिए 23 सितंबर को दिव्यांगता जांच एवं उपकरण वितरण शिविर लगाया गया. शिविर में एलिम्बको कानपुर की टीम ने 20 बच्चों की जांच की. 15 बच्चों को सहायक उपकरण हेतु चयनित किया गया. इससे पूर्व चयनित चंदन रजक एवं भोला मंडल को व्हील चेयर और गाजू महतो को हियरिंग एड सहित 8 बच्चों के बीच सहायक सामग्री का वितरण किया गया. रिसोर्स शिक्षक अवनीश त्रिपाठी व शेफाली कुमारी ने कहा कि सहायक सामग्री मिलने से बच्चों को विद्यालय पहुंचने में आसानी होगी. उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों के पुनर्वास में सहायक सामग्री का उपयोग जरूरी है. शिविर में बीईईओ राजीव रंजन बीपीओ सुजीत महतो, रिसोर्स टीचर अवनीश कुमार त्रिपाठी, शेफाली कुमारी, दिनेश भट्टाचार्य, सूर्य नारायण यादव,अनीश मिश्रा, धनंजय मंडल,शैलेन, शाहिद अंसारी सहित गणमान्य नागरिक एवं विशेष बच्चे मौजूद थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही