Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: धैया में 15 दिवसीय योग शिविर 19 मई से 2 जून तक

Dhanbad : शहर के धैया में 19 मई से 2 जून तक 15 दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जाएगा. शिविर में बिहार के स्वामी गोरखनाथ सरस्वती योग प्रशिक्षण देंगे. गुरुवार 18ल मई को धैया के चनचनी कॉलोनी स्थित श्री मां अपार्टमेंट में स्वामी गोरखनाथ सरस्वती ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आसन, प्राणायाम, लोम विलोम के अलावा योग को अपने जीवन शैली में ढालना जरूरी है. उन्होंने बताया कि खानपान में परिवर्तन लाना जरूरी है. शारीरिक योग से शरीर को ही फायदा होता है. परंतु मानसिक योग भी जरूरी है. रोगों की रोकथाम के लिए सभी को निरंतर योग करते रहना चाहिए. आयोजक दीपक अग्रवाल ने बताया कि यह शिविर 19 मई से 2 जून तक सुबह 6 से 7:30 और शाम को 7 से 8 बजे तक लगाया जाएगा, जिसमें ध्यान, प्राणिक शक्ति और स्वास्थ्य संवर्धन, आराम और तनाव प्रबंधन के बारे में जानकारी दी जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही