Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  धैया चनचनी कॉलोनी में 15 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर शुरू

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धैया चनचनी कॉलोनी स्थित श्री मां अपार्टमेंट में 15 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर आज शुक्रवार 19 मई को शुरू हो गया. आनंद योगधारा के धनबाद योगोत्सव द्वारा आयोजित शिविर में योगाभ्यास के लिए शहर के कई गणमान्य लोग भी पहुंचे. [caption id="attachment_641776" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/yogabhyas-300x225.jpeg"

alt="" width="300" height="225" /> योगाभ्यास करती महिलाएं[/caption] पहले दिन बिहार स्कूल ऑफ योग के योगाचार्य स्वामी गोरखनाथ सरस्वती ने पेट साफ रखने के लिए सुबह उठ कर पानी पीने के बाद ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन तथा कटिचक्रासन की विधि बताई. पेट की चर्बी कम करने के लिए कौआचालासन का अभ्यास कराया. शरीर तथा मन को तनाव रहित बनाने के लिए शवासन तथा अंत में नाडी शोधन प्राणायाम का भी अभ्यास कराया गया. पहले दिन 70 लोगों ने योग का प्रशिक्षण लिया. शिविर के संचालन में आनंद योगधारा के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई. ध्रुव चावड़ा, अजय नारायण सिंह, आलोक रूंगटा, विकास अग्रवाल, रश्मि प्रसाद, सुनीता अग्रवाल तथा कई अन्य सदस्यों ने शिविर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही