Search

 
 
 

धनबाद : राज्‍य के 15 लाख किसान उठा रहे केसीसी का लाभ

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-mark-black-spots-to-prevent-road-accidents-improve-the-sites-dc/">(Dhanbad)

जिला कांग्रेस के अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने 22 जून को जारी बयान में कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार राज्य की सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्प है. राज्य के सभी बिरसा किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ दिलाने के लिए मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन और कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के प्रयास से जोरदार अभियान चल रहा है. पिछले 2 महीने में किसान क्रेडिट कार्ड के लिए विशेष कैंप लगाया गया, जिसमें अब तक 15लाख किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड दिया जा चुका है और वे इसका लाभ भी ले रहे हैं. 23 जून को प्रखंडों में लगने वाले मेगा कैंप में बाकी बचे बिरसा किसानों को भी केसीसी से जोड़ा जाएगा. कैंप में बैंकों और कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगे. उन्‍होंने कहा कि मेगा केसीसी कैंप का शुभारंभ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लातेहार में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे. उन्‍होंने सभी प्रखंडों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मेगा केससी कैंप का लाभ अपने-अपने क्षेत्र के सभी किसानों को दिलाने की अपील की. कहा कि राज्‍य सरकार कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-farmers-to-increase-business-through-kcc-will-get-loan-at-2-interest/">धनबाद

: केसीसी के जरि‍ए कारोबार बढ़ाएं किसान, 2% सूद पर मिलेगा लोन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही