Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कतरास में दिनदहाड़े घर में घुसकर 15 लाख की लूट

Katras : कतरास थाना क्षेत्र के श्यामडीह स्थित मान सिंह कुरवा मुगेश्वरी मंदिर के समीप 16 अप्रैल की दोपहर करीब 1.30 बजे बदमाशों ने सुनील सिंह के घर में घुसकर लूटपाट की. उस वक्त घर में सुनील सिंह की पत्नी संगीता कुमारी अकेली थी. अपराधियों ने महिला को डरा-धमका कर करीब 15 लाख की संपत्ति लूट ली और फरार हो गए. महिला ने कतरास थाना में लिखित शिकायत दी है. पुलिस को दिए आवेदन में उसने कहा है कि मनोज राय, संजय राय व तीन अज्ञात युवकों ने घर में घुसकर बहन के बच्चों को पिस्तौल स्टाकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया. फिर आलमारी व अटैची तोड़कर करीब 15 लाख रुपए के जेवरात ले भागे. महिला के आवेदन के आधार पर कतरास थाना पुलिस ने कांड संख्या 149/23 व भादवि की धारा 395 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस छानबीन में जुट गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही