Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कतरास में 15 लाख की डकैती मामले का खुलासा, 2 गिरफ्तार

Katras : कतरास थाना क्षेत्र के श्यामडीह में सुनील सिंह के आवास में घुसकर 15 लाख रुपए की लूट मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. घटना में शामिल श्यामडीह निवासी मोहम्मद राजा व झरिया के  शंकर वर्मा को पुलिस गिरफ्तार कर 18 अप्रैल को जेल भेज दिया. अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है. पुलिस ने घर से लूटे  गए सामान व बाइक को भी बरामद कर लिया है. कांड के अनुसंधानकर्ता कतरास थाना के साहयक अवर निरीक्षक मुनेश तिवारी बनाये गए हैं.ज्ञात हो कि अपराधियों ने 16 अप्रैल की दोपहर सुनील सिंह के घर में घुसकर उनकी पत्नी को डरा-धमकाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही