Search

धनबाद : बड़ा गुरुद्वारा में सिख समाज के 15 लोगों ने किया अमृतपान

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) के बैंक मोड़ मटकुरिया रोड स्थित बड़ा गुरुद्वारा में 9 अप्रैल को अमृतपान महोत्सव मनाया गया. पश्चिम बंगाल से आए पंज प्यारों ने समाज के 15 लोगों को अमृतपान कराया. अमृत पान कर इन महिला, पुरुष व बच्चों ने खालसा पंथ को अपनाया. इस दौरान मेजर सिंह ने निशान साहिब का चोला बदला. ज्ञात हो कि प्रत्येक साल अमृतपान का प्रबंध बड़ा गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी करती है. इस वर्ष बड़ा गुरुद्वारा में खालसा स्थापना दिवस 13 और 14 अप्रैल को मनाया जाएगा. अमृतपान करने वालों में पुरुलिया, परसबनिया चास, जामाडोबा, धनबाद के लोग शामिल थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में अजीत सिंह तीरथ सिंह गुरजीत सिंह गुरचरण सिंह बाजा जगजीत सिंह राजेंद्र सिंह सतपाल सिंह गोप आदि ने सराहनीय योगदान दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp