Search

 
 
 

धनबाद : लोयाबाद में टेलर दुकान से 15 हजार के कपड़ों की चोरी

 

दुकान का एसबेस्टस काटकर अंदर घुसे चोर

Loyabad : लोयाबाद मोड़ हनुमान मंदिर के समीप स्थित न्यू दुल्हन टेलर्स दुकान से चोरों ने करीब 15 हजार रुपए के कपड़ों की चोरी कर ली. घटना 22 जुलाई शनिवार देर रात की है. चोर दुकान का एसबेस्टस काटकर अंदर घुसे और सिलाई के लिए आए कीमती कपड़ों की चोरी कर चलते बने. दुकानदार जहीर अंसारी की सूचना पर लोयाबाद थाना पुलिस ने रविवार की सुबह पहुंचकर जांच-पड़ताल की. दुकानदार जहीर अंसारी ने बताया कि शनिवार की रात वह दुकान बंद कर घर चला गया. रविवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचा, तो घटना की जानकारी हुई. दुकान का एसबेस्टस टुटा हुआ था और अंदनर रखे कपड़े बिखरे पड़े थे. गल्ला में रखे 150 रुपये नकद और चार जोड़ी मंहगा सलवार सूट गायब था. जहीर अंसारी ने बताया कि दुकान में एक साल में चोरी की यह दूसरी वारदात है. इसके पहले हुई चोरी की घटना में चोर दुकान से नकद 15 हजार रुपए व करीब 20 हजार रुपए के कपड़े ले गए थे. उसने लोयाबाद थाने में घटना की लिखित शिकायत दे दी है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-operation-of-the-admitted-woman-was-not-done-even-after-5-days-fear-of-cutting-her-leg-was-troubling-her/">धनबाद

: भर्ती महिला का 5 दिन बाद भी नहीं हुआ ऑपरेशन, उसे सता रहा पैर काटने का डर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही