Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सिंदरी में स्कूटी पलटने से 15 साल के किशोर की मौत

Sindri : सिंदरी की रांगामाटी रासुघुटू बस्ती के पास 5 मार्च की शाम एक स्कूटी पलट गई. हादसे में स्कूटी चला रहे 15 वर्षीय आशु की मौत हो गई. वह बस्ती निवासी प्राइवेट चालक जीतेंद्र सिंह का इकलौता पुत्र और वार्ड 54 की पूर्व पार्षद स्व. सीता देवी का नाती था. घटना घर के पास ही हुई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम करीब 4 बजे आशु तेज गति से स्कूटी संख्या जेएच 01 सीवाई 0944 से रांगामाटी पानी टंकी से अपने घर की ओर आ रहा था. तभी विपरीत दिशा से आ रही आटो को देखकर उसने ब्रेक लगाया, लेकिन स्कूटी पलट गई. जमीन पर गिरे आशु के मुंह से खून बहने लगा. आनन-फानन में परिजन उसे एसएनएमएमसीएच, धनबाद ले गए, लेकिन डॉक्टरों की हड़ताल के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा. रास्ते में वे लोग उसे एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. शव घर पहुंचते ही बस्ती में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-skyline-rangers-beat-vijay-jha-warriors-by-13-runs-to-win-the-tournament/">धनबाद

: स्काईलाइन रेंजर्स ने विजय झा वॉरियर्स को 13 रन से हरा टूर्नामेंट पर जमाया कब्जा  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही