धनबाद: प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज के 150 बच्चे हुए पुरस्कृत
Dhanbad : धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से 5 जून सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह धनबाद के राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में हुआ. समारोह में परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डेढ़ सौ बच्चों को मेडल, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. शुरुआत राष्ट्रगान से की गई, जिसके बाद दीप प्रज्ज्वलित किया गया और अग्रसेन महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ सरस्वती वंदना की गई. इसके अलावा बालासोर रेल हादसे में मारे गए लोगों के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल ने बताया कि जिला में मारवाड़ी समाज के बच्चे परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं. उनके उत्साहवर्धन के लिए जिला मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस समारोह में समाज के डेढ़ सौ बच्चों को मेडल, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया. उन्होंने कहा कि बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन सिर्फ बच्चों ही नहीं बल्कि पूरे मारवाड़ी समाज के लिए सुखद एवं प्रेरणादायक क्षण है. इ स अवसर पर संयोजक रामविलास गोयल, मनीष शर्मा, ललित झुनझुनवाला, दीपक रुइया, चेतन गोयनका, विश्वनाथ चौधरी, कृष्ण लाल रुंगटा, पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, अनंत भारतीय, ओम प्रकाश बजाज, बजरंग डोकानिया, महावीर रिटोलिया, शेखर शर्मा, शंकरलाल बुधिया, अनिल मुकीम, जगदीश काबरा, विनोद अग्रवाल, बद्रीनाथ चौधरी, कुलदीप अग्रवाल मिट्ठू अग्रवाल संतोष जलन पुष्कर मल डोकानिया, विनोद अग्रवाल, केदारनाथ मित्तल, योगेंद्र तुलसियान, महेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Leave a Comment